बुधवार, 8 जून 2016

बरगद

पिघल कर
बह जाने दे
अतीत 
और भविष्य
दोनों
मर जाने दे
प्यास ने
बुनी है
नई परिभाषा
झूलती
जड़ों को
जीवन की आशा
शिखर को आधार से
मिल जाने दे
जिंदगी
बरगद हो जाने दे...



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें