यात्रा
पहाड़ी झरने साचीख रहा हूं बहने की कला
सीख रहा हूं
जब नदी बन जाउंगा
तब शांत हो जाऊंगा
थोड़ा सुस्ताऊंगा
अभी तो बेचैन
दिख रहा हूं
सागर के पास पहुंचकर
सहम जाऊंगा
ठहर जाऊंगा
छोड़ कर सब कुछ
जो साथ बहा लाया था
उस विराट में
लीन हो जाऊंगा
मिट जाऊंगा
अपनी कहानी खुद
लिख रहा हूं
पहाड़ी झरने सा
चीख रहा हूँ
बहने की कला
सीख रहा हूं...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें