शुक्रवार, 10 जून 2016

अनुभव

पिता का
हाथ
बंटाते बंटाते
उसे जूते
मरम्मत करना
भा गया है
उनके जरिये
आदमी को
पढ़ना
आ गया है
वो जान
गया है की
फटे उधड़े
घिसे और
बदरंग जूते
जीते जी
मरते हैं
जो दर्द
जुबान
नहीं
कह पाती
उसे जूते
कहते हैं...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें