- ठहरो. जल पीने से पहले मेरे प्रश्नों के उत्तर दो ?
- आप कृपया मुझे यह बताईये की आप रूद्र , वसु अथवा मरुत आदि प्रधान देवताओं में से कौन हैं ?
- मैं यक्ष हूं. मैंने ही तुम्हारे तेजस्वी भाईयों की ये दशा की है. इन्होने मेरी अवहेलना की.
- क्षमा देव. आप आज्ञा करें. आपकी प्रसन्नता के लिये मैं क्या करूं ?
- मेरे प्रश्नो के उत्तर दें.
- जो आज्ञा.
- पृथ्वी से भारी क्या है ?
- माता.
- आकाश से ऊंचा कौन है ?
- पिता.
- पवन से भी अधिक तीव्रगामी कौन है ?
- मन.
- संख्या में तिनकों से अधिक क्या है ?
- चिंता.
- मृत्यु के समीप पुरुष का मित्र कौन है ?
- दान.
- धर्म यश स्वर्ग और सुख का मुख्य स्थान क्या है ?
- धर्म का मुख्य स्थान दक्षता है. यश का मुख्य स्थान दान , स्वर्ग का मुख्य स्थान सत्य है और सुख का मुख्य स्थान शील.
- मनुष्य की आत्मा क्या है ?
- पुत्र.
- जगत को किस वस्तु ने ढक रखा है ?
- अज्ञान ने.
- आलस्य क्या है ?
- अधर्म आलस्य है.
- सुखी कौन है ?
- जो ऋणी नहीं है.
- सच्चा स्नान क्या है ?
- जो मन का मैल धोये.
- काजल से भी अधिक काला क्या है ?
- कलंक.
- श्रेष्ठ धर्म क्या है ?
- दया श्रेष्ठ धर्म है.
- किसे वशीभूत करने से शोक नहीं होता ?
- मन.
- लज्जा क्या है ?
- निंदनीय कर्म से दूरी लज्जा है.
- दया क्या है ?
- सबके सुख की इच्छा दया है.
- राष्ट्र की मृत्यु का कारण क्या होता है ?
- अराजकता.
- ब्राह्मणत्व का प्रमाण क्या है ? कुल , चरित्र , शिक्षा या शास्त्र ज्ञान ?
- चरित्र ब्राह्मणत्व का प्रमाण है.
- धर्म तर्क या ऋषि विचारधारा दोनों में से किसमे है ?
- तर्क एवं विचारधाराओं में भिन्नता होती है. धर्म ह्रदय में होता है.
- आश्चर्य क्या है ?
- प्रत्येक नश्वर है परन्तु स्वयं के लिये नश्वर भाव नहीं रखता यही आश्चर्य है...
(महाभारत. वनपर्व)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें