स्वीकार
मेरी कोई छवि नहीं हैक्योंकि
मैं बह रहा हूं
जिन्दगी के कान में
रोज एक नया गीत
कह रहा हूं
रोता हूं हंसता हूं
गाता बहकता हूं
महफ़िल में शमा सा
दिन रात जल रहा हूं
कोई भी सांचा
मेरे नाप का नहीं है
मैंने भी कभी कुछ
मापा नहीं है
सब जमा घटा
व्यर्थ कर रहा हूं
मेरी कोई
छवि नहीं है
क्योंकि
मैं बह रहा हूं...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें